गहरे सागर मिशन से 100 अरब रुपये से अधिक की नीली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: July 12, 2021 22:35 IST2021-07-12T22:35:45+5:302021-07-12T22:35:45+5:30

Deep Sagar Mission aims to create a blue economy of over Rs 100 billion: Jitendra Singh | गहरे सागर मिशन से 100 अरब रुपये से अधिक की नीली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य : जितेंद्र सिंह

गहरे सागर मिशन से 100 अरब रुपये से अधिक की नीली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य : जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, 12 जुलाई पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत का लक्ष्य अपने गहरे महासागर मिशन और समुद्री संसाधनों के जरिए 100 अरब रुपये से अधिक की नीली अर्थव्यवस्था बनाने का है।

सिंह ने यहां पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए देश की अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने के लिए समुद्र के महत्व को दोहराया। उन्होंने पिछले सप्ताह मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने कहा कि गहरा महासागर मिशन (डीओएम) देश की अर्थव्यवस्था में अनुमानित 110 अरब रुपये का योगदान दे सकता है। इस मिशन को पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी।

सिंह ने कहा, "आने वाले वर्षों में, भारत का लक्ष्य अपने डीओएम और समुद्री संसाधनों के जरिए 100 अरब रुपये से अधिक की नीली अर्थव्यवस्था बनाने का है।" उन्होंने कहा कि इस मिशन से आम आदमी को दूरगामी लाभ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deep Sagar Mission aims to create a blue economy of over Rs 100 billion: Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे