लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा-मेरा नहीं, समाजवादी पार्टी का RSS और BJP से है गहरा जुड़ाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 18:38 IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक रहे हैं। वो एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत भारत का निर्माण करना चाहते थे। उनका राजनीति के अलावा साहित्य की तरफ भी काफी झुकाव था।

Open in App

राज्यसभा सांसद ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एकात्मवाद का सिद्धांत की सराहना की है। अमर सिंह ने ट्वीट किया 'मैं कभी भी गहराई से आरएसएस या बीजेपी से नहीं जुड़ा था, लेकिन मेरी राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी इन दलों के साथ और  दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ गहरा जुड़ाव था। मुझे याद है कि भारत के इस महान सपूत का एकात्मवाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।'

बता दें कि उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को याद किया। नायडू ने ट्वीट किया, 'आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आधुनिक भारत के मूर्धन्य विचारक की पावन स्मृति को प्रणाम करता हूं।’’ 

उन्होंने कहा 'उपाध्याय जी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज के हाशिए पर खड़े दुर्बल वर्गों को सामाजिक आर्थिक विकास की मूलधारा में सम्मिलित करने के लिए अंत्योदय जैसे विशेष प्रयास करने का आग्रह किया था।' उपराष्ट्रपति ने कहा, 'उपाध्याय जी का मानना था कि प्रकृति सम्मत विकास ही संस्कृति है, प्रकृति विरुद्ध विकास समाज में विकृति पैदा करता है। समावेशी विकास ही स्थाई विकास है।' 

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को भारत का महान नेता बताया। मोदी ने ट्वीट किया, 'कमजोर तबके की सेवा करने का उनके जीवन का संदेश दूर-दूर तक गूंजता है।' प्रधानमंत्री ने जन संघ नेता के संबंध में उनके भाषण का एक छोटा सा वीडियो भी साझा किया। दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में मथुरा में हुआ था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'