भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट, लोकसभा चुनाव में हो सकता है 100 सीटों का नुकसानः योगेंद्र यादव

By भाषा | Published: December 23, 2018 07:33 AM2018-12-23T07:33:37+5:302018-12-23T10:20:56+5:30

यादव ने मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का हवाला देते हुए कांग्रेस को एक "अयोग्य पार्टी" बताते हुये कहा वह एक ऐसे अवसर को हासिल करने के लिए तैयार नहीं है जो उसकी तश्तरी में आया है।

decrease in BJP's popularity, may lose 100 seats in Lok Sabha polls: Yogendra Yadav | भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट, लोकसभा चुनाव में हो सकता है 100 सीटों का नुकसानः योगेंद्र यादव

भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट, लोकसभा चुनाव में हो सकता है 100 सीटों का नुकसानः योगेंद्र यादव

बेंगलुरू, 22 दिसम्बरः स्वराज इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट आई है और आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी संख्या में कम से कम 100 तक की गिरावट हो सकती है। यादव ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुये कहा कि इसकी नींद अभी तक नहीं टूटी है और इसमें आत्मतुष्टि का भाव बना हुआ है। 

यादव अपनी पार्टी द्वारा प्रारंभ किए गए जनांदोलन ‘आईसीएएन19’ के बारे में जागरूकता लाने के लिए आये हुये हैं ताकि विभिन्न संगठनों से अच्छे लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन दिया जा सके। 

यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भाजपा और साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है और इसकी भविष्यवाणी करने के लिए किसी को चुनाव विश्लेषक होने की आवश्यकता नहीं है। यह स्वयं में स्पष्ट है।’’ 

यादव ने मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का हवाला देते हुए कांग्रेस को एक "अयोग्य पार्टी" बताते हुये कहा वह एक ऐसे अवसर को हासिल करने के लिए तैयार नहीं है जो उसकी तश्तरी में आया है।

कांग्रेस और भाजपा के बीच तुलना करते हुए यादव ने कहा, "कांग्रेस की निद्रा भंग नहीं हुई है। वह सो रही है। यह लापरवाही है। उन्होंने कहा कि यदि वे सोच रहे हैं कि इससे 2019 का चुनाव जीता जा सकेगा, तो वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं। भाजपा उदासीन नहीं है। भाजपा इस देश के लिए विनाशकारी है लेकिन वह सक्रिय है। यह अंतर है।" 

यादव ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 10 एजेंसियों को किसी के कंप्यूटर में इंटरसेप्शन करने की अनुमति देने के फैसले का उदाहरण देते हुये कि भाजपा विनाशकारी रास्ते पर चल रही है।

English summary :
Swaraj India founder Yogendra Yadav on Saturday claimed that the popularity of the BJP has declined and in the coming Lok Sabha elections in 2019, its number may fall at least by 100 seats in General Elections in India happening next year. Yogendra Yadav also criticized the Congress Party.


Web Title: decrease in BJP's popularity, may lose 100 seats in Lok Sabha polls: Yogendra Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे