लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की दर्दनाक घटना, कृष्णा नगर में घर में मिली पिता-पुत्र की सड़ी हुई लाश, बेहोश थी मां

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 2, 2021 11:25 IST

लखनऊ के कृष्णानगर में एक घर में पिता और बेटे की लाश मिली है। इसे पुलिस ने सड़ी हुई अवस्था में पाया है। पड़ोसियों ने बताया कि पिता अरविंद गोयल कई दिनों से बीमार थे और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के कृष्णानगर में घर में मिली सड़ी-गली अवस्था में पिता और बेटे की लाशपड़ोसी की ओर से दुर्गंध की बात बताए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीपुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं

लखनऊ: कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक घर के कमरे में पिता और बेटे की सडी-गली अवस्था में लाश मिली। पुलिस मामले की  जांच में जुटी है कि मौत कहीं कोविड-19 या किसी अन्य बीमारी से तो नहीं हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मृतकों की पहचान अरविंद गोयल (65) औऱ उनके 20 साल के बेटे कशिश के रूप में की है। साथ ही पुलिस ने बताया कि दोनों का शव बुरी तरह से सड़ गया था। वहीं इसी घर में रह रहीं पत्नी रंजना गोयल भी बेहोश अवस्था में दूसरे कमरे में पाई गई। उन्हें लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ: तेज दुर्गंध के बाद पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना

यह मामला तब सामने आया जब एक शख्स ने यूपी पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-डी में उनके पड़ोसी के घर से तेज दुर्गंध आ रही है। इसके बाद मौके पर सेंट्रल जोन के एडीसीपी और कृष्णानगर एसएचओ  घटनास्थल पर पहुंचे।

लखनऊ सेंट्रल जोन के एडीसीपी चिरंजीवी सिन्हा ने बताया कि घर का मेन गेट और दरवाजे अंदर से बंद थे और  ग्राउंड फ्लोर में प्रवेश करने के लिए इसे तोड़ना पड़ा।

पुलिस ने कोरोना महामारी के मद्देनजर पीपीई किट पहनकर घर में प्रवेश किया और सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव को बरामद किया। सेंट्रल जोन के डीएसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बर्मा ने कहा कि मौत के सही  कारणों पता लगाने के लिए सभी तरह के मेडिकल प्रोटोकॉल की इजाजत दे दी है।वहीं एडीसीपी चिरंजीवी सिन्हा ने कहा कि पत्नी रंजना गोयल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार बेहोश मिली महिला शारीरिक रूप से विकलांग और बीमार थीं।

पुलिस ने फिलहाल इन संभावनाओं से इनकार किया है किसी बाहरी शख्स ने ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा।उन्होंने कहा कि देखने में ऐसा लगता है कि घर में किसी भी तरह से जबरदस्ती प्रवेश नहीं किया गया है और न ही शरीर पर चोट के ही कोई निशान हैं। 

एडीसीपी ने कहा कि पीड़ित परिवार के पड़ोसियो के अनुसार कशिश मानसिक रूप से अस्वस्थ था जबकि उसके पिता कई दिनों से बीमार थे और उनलोगों ने 4-5 दिन से घर से निकलना भी बंद कर दिया था।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप