लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा और मुख्यमंत्री के बीच ‘संघीय सरकार’ शब्द को लेकर बहस हुई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:52 IST

Open in App

चेन्नई, 23 जून तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को राज्य सरकार और भाजपा विधायक के बीच केंद्र का हवाला देने के लिए ‘संघीय सरकार’ शब्द के इस्तेमाल पर बहस हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि वे इस शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं, क्योंकि इसमें संघवाद का अर्थ है।

भाजपा विधायक एन नागेंद्रन ने नव निर्वाचित द्रमुक सरकार द्वारा केंद्र सरकार के संदर्भ के लिए " संघ सरकार" का उपयोग करने का उल्लेख करते हुए कहा कि इन शब्दों के चयन में कुछ गलत नहीं है और संविधान भी कहता है कि “इंडिया जो भारत है, राज्यों का संघ होगा। ”

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नागेंद्रन ने इसके इस्तेमाल की मंशा जाननी चाही। उन्होंने पूछा “क्या इसका इस्तेमाल "कुछ और सोचकर" किया जा रहा है?” वह अन्नाद्रमुक की पिछली सरकार में मंत्री थे। हालांकि बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

हस्तक्षेप करते हुए स्टालिन ने कहा कि केंद्र को संदर्भ में "संघीय सरकार" शब्दों के इस्तेमाल से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन दो शब्दों में संघवाद का अर्थ है और यही कारण है कि उन्होंने इसका इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे संविधान का पहला अनुच्छेद कहता है कि इंडिया जो भारत है, राज्यों का एक संघ होगा। हम केवल उसी का उपयोग कर रहे हैं। हम किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं जो कानूनी नहीं है। संघ गलत शब्द नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'