लाइव न्यूज़ :

उप्र में शिक्षकों की मौत: प्रियंका ने एक करोड़ रुपये के मुआवजे, आश्रित को नौकरी देने की मांग उठायी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे शिक्षकों और कर्मियों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रत्येक मृतक के परिजन को एक करोड़ रुपये मुआवजा और शोकाकुल परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, '' पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान 1621 शिक्षकों की मौत सरकारी निष्ठुरता का शिकार न हो। उन्होंने ड्यूटी का कर्तव्य निभाया। अब उप्र सरकार लीपापोती न करके सभी मृतक शिक्षकों, कर्मियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक आश्रित को नौकरी दे।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये उन्हें सच्ची श्रद्धाजंली होगी।

पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा था कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद से प्रदेश में अब तक 1,621 शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों और कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, जिनमें से 90 फीसदी से अधिक शिक्षक पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात रहे थे।

उन्होंने हाल में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1,621 शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अन्य विभागीय कर्मियों की मृत्यु का दावा करते हुए सभी के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि और आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग की थी।

हालांकि, प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस दावे को गलत ठहराते हुए कहा था कि स्थापित मानकों के हिसाब से देखें तो चुनाव ड्यूटी के दौरान सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब