लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पुलिस हिरासत में मौत का मामला: चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:36 IST

Open in App

भुज (गुजरात), 24 जनवरी गुजरात के कच्छ जिले में कुछ दिन पहले चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की मुंदरा पुलिस की हिरासत में हुई मौत के बाद एक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी तीनों कांस्टेबल, फरार हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक के एक रिश्तेदार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कथित तौर पर मुंदरा पुलिस थाने में उक्त कांस्टेबलों की हिरासत में छह दिन तक रहने के बाद अर्जन गढ़वी (30) को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 19 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने रविवार को कहा कि निरीक्षक जे ए पढियार को कर्तव्यपालन करने में विफलता के चलते निलंबित कर दिया गया और तीनों कांस्टेबलों पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया।

मामले में कांस्टेबल शक्ति सिंह गोहिल, अशोक कन्नड और जयदेवसिंह झाला को निलंबित किया गया है।

सिंह ने कहा, “मैंने तीनों आरोपी कांस्टेबलों और मुंदरा के एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। तीनों कांस्टेबल अभी फरार हैं और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।”

प्राथमिकी के अनुसार मुंदरा तालुका के समाघोघा गांव के निवासी गढ़वी को चोरी के एक मामले में शक के आधार पर तीनों कांस्टेबलों ने 12 जनवरी को हिरासत में लिया था।

शिकायत के अनुसार गढ़वी की गिरफ्तारी दिखाने और मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की बजाय कांस्टेबलों ने कथित तौर पर उसे अवैध हिरासत में रखा और जुर्म स्वीकार करने के लिए प्रताड़ित किया।

प्राथमिकी के अनुसार जब शिकायतकर्ता और अन्य लोग 16 जनवरी को गढ़वी के बारे में पूछताछ करने पुलिस थाने गए तो गढ़वी ने उन्हें बताया कि कांस्टेबलों द्वारा उसे पीटा गया और बिजली के झटके दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा