लाइव न्यूज़ :

एक कंपनी के लिए काम कर रहे एक गार्ड पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 15:08 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 28 दिसंबर (भाषा ) नोएडा के रबूपुरा थानाक्षेत्र में मुरादगढी  के पास एक कंपनी के लिए कार्यरत गार्ड पर बीती रात आधा दर्जन लोगों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां मुराद गढ़ी गांव के पास एक कंपनी के निर्माणाधीन भवन के लिए  गार्ड के रूप में काम करने वाले रामप्रवेश के पर बीती रात कपिल आदि आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा मुराद गढ़ी गांव के पास कंपनियों के लिए प्लाट आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब