लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मी की हत्या कर शव दफनाया गया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:34 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), 23 सितंबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांद पुलिस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बघेल (46) की कथित रूप से अपहरण कर हत्या करने और उसके शव को दफनाने का मामला सामने आया है।

बघेल का शव सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बम्होड़ी सैलुआ क्षेत्र में जेसीबी से घंटों तक खुदाई कर बृहस्पतिवार को एक कब्र से निकाला गया।

वह पड़ोसी छिंदवाड़ा जिले के चौरई में अपने परिवार के साथ रहता था और दो दिन पहले वहां से अचानक लापता हो गया था। प्रारंभिक जांच में रूपयों के लेन-देन को लेकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

इस मामले में भाजपा के नगर मंत्री राहुल नेमा का नाम आने पर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से निष्कासित कर दिया गया है।

सिवनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मरावी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ पुलिस कर्मचारी की हत्या कर शव को सिवनी के बम्होड़ी सैलुआ क्षेत्र में दफनाने का मामला सामने आया है। चौरई पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

वहीं, छिंदवाड़ा जिले के चौरई इलाके के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पी एस बालरे ने बताया कि मृतक प्रधान आरक्षक मूलत: सिवनी के जैतपुर गांव का रहने वाला है, जो छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में पदस्थ था। हाल ही में उसका तबादला छिंदवाड़ा जिले स्थित चांद पुलिस थाने में किया गया था। मृतक चौरई में परिवार के साथ रहता था।

उन्होंने कहा, ‘‘21 सितंबर को बघेल के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिवार के सदस्यों ने चौरई पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इस पर छानबीन शुरू कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि उसकी हत्या कर शव को सिवनी लाकर बम्होड़ी सैलुआ घाटी में दफनाया गया है।’’

बालरे ने बताया, ‘‘संदिग्धों की निशानदेही पर चौरई पुलिस बृहस्पतिवार को उस स्थान पर पहुंची जहां शव को दफनाया गया था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

बालने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रूपयों के लेन-देन को लेकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। बघेल ने सिवनी निवासी कुछ लोगों को करीब 12 लाख रुपये उधार दिए थे।

वहीं, चौरई पुलिस थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के इस मामले में राहुल नेमा एवं मौनू ठाकुर सहित पांच आरोपी हैं। हालांकि, उन्होंने अन्य तीन आरोपियों के नाम बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस मामले की जांच चल रही है, इसलिए अभी उनकी पहचान उजागर करना ठीक नहीं होगा।

इसी बीच, सिवनी के भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत अग्रवाल ने बताया, ‘‘ राहुल नेमा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा अन्य पदों हटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा