लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर जिले में नहर से युवक का शव बरामद

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:51 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 25 जनवरी फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को तेंदुली गांव में नहर से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया मृतक की पहचान की जा रही है।

बिंदकी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार सुबह तेंदुली गांव में नहर से 30 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया।’’

एसएचओ ने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों से शव के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर जिले में 10 दिन के भीतर यह छठा अज्ञात शव बरामद हुआ है। इससे पहले असोथर, औंग और बिंदकी थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं और तीन युवकों के शव बरामद हुए थे, जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा