मशहूर एंकर नीलम शर्मा का असामयिक निधन: डीडी न्यूज के लिए 20 सालों तक किया काम, 'नारी शक्ति' व कई पुरस्कारों से थीं सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2019 04:39 PM2019-08-17T16:39:03+5:302019-08-17T16:39:03+5:30

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन: पत्रकारिता जगह में सराहनीय कार्य करने के लिए नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति' सम्मान से सम्मानित किया गया था।

DD News Anchor Neelum Sharma Passes Away, here is profile and need to know about Neelam Sharma | मशहूर एंकर नीलम शर्मा का असामयिक निधन: डीडी न्यूज के लिए 20 सालों तक किया काम, 'नारी शक्ति' व कई पुरस्कारों से थीं सम्मानित

मशहूर एंकर नीलम शर्मा का असामयिक निधन: डीडी न्यूज के लिए 20 सालों तक किया काम, 'नारी शक्ति' व कई पुरस्कारों से थीं सम्मानित

Highlightsआज शाम छह बजे निगम बोध घाट नीलम शर्मा का अंतिम संस्कार किया जायेगा। नीलम शर्मा के दो कार्यक्रम काफी चर्चाओं में रहे जिसमें,  'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' शामिल थी।

दूरदर्शन की मशहूर महिला एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। दूरदर्शन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर श्रद्धांजलि देते हुये लिखा, डीडी न्यूज की की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, 'नारी शक्ति' सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। लेकिन दूरदर्शन ने अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है। साल 2019 के मार्च में नीलम शर्मा को 'नारी शक्ति' सम्मान से नवाजा गया था। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी और 20 सालों तक दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं।

नीलम शर्मा के दो कार्यक्रम काफी चर्चाओं में रहे जिसमें,  'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' शामिल थी। इसके अलावा वह डीडी न्यूज के कई कार्यक्रम में आती थीं। 

नीलम शर्मा की निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर #NeelumSharma टॉप ट्रेंड चलने लगा। लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। 

Web Title: DD News Anchor Neelum Sharma Passes Away, here is profile and need to know about Neelam Sharma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे