लाइव न्यूज़ :

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और पहलवानों की रिहाई की मांग की

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2023 18:56 IST

अपने पत्र में स्वाति मालीवाल ने यह भी मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त हिरासत में लिए गए पहलवानों को तुरंत रिहा किया जाए और ओलंपिक स्तर के एथलीटों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमालीवाल ने मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त हिरासत में लिए गए पहलवानों को तुरंत रिहा किया जाएयह भी कहा कि ओलंपिक स्तर के एथलीटों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नई दिल्ली:दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने रविवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी, पहलवानों की रिहाई और उन्हें हिरासत में लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस द्वारा विरोध करने वाले पहलवानों के साथ मारपीट करने, उन्हें हिरासत में लेने और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

दरअसल, रविवार को शीर्ष पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को महिलाओं की 'महापंचायत' के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अपने पत्र में मालीवाल ने यह भी मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त हिरासत में लिए गए पहलवानों को तुरंत रिहा किया जाए और ओलंपिक स्तर के एथलीटों के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जंतर-मंतर पर जब विनेश फोगट और संगीता फोगट और साक्षी मलिक ने बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की विरोध स्थल पर अराजक दृश्य देखा गया। पहलवानों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे के बीच धक्का-मुक्की हुई। विनेश ने अपनी हिरासत के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध प्रदान किया। इस दौरान संगीता सड़क पर पड़ी उनसे लिपट गई।

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कई अन्य पहलवानों और उनके समर्थकों के साथ बल प्रयोग करते हुए बसों में भर लिया। पहलवानों को बसों में भरकर अलग-अलग अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया। बता दें कि पहलवान 23 अप्रैल को पूर्व रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना आंदोलन कर रहे हैं। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्ली महिला आयोगविनेश फोगाटबृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह