लाइव न्यूज़ :

कंझावला केस में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं DCW अध्यक्ष, कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस रिमांड 4 दिन और बढ़ाई

By रुस्तम राणा | Updated: January 5, 2023 17:20 IST

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। मैं सिफारिश करती हूं कि इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें बताया कि उन्होंने अब तक निधि का फोन बरामद नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने इस केस की जांच सीबीआई को स्थानांतरण करने की मांग की उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी भी 13 किमी के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं कीरोहिणी कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन की और पुलिस हिरासत में भेज दिया है

नई दिल्ली: कंझावला केस में दिल्ली पुलिस की जांच से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीमाल संतुष्ट नहीं हैं। लिहाजा उन्होंने गुरुवार को इस केस की जांच सीबीआई को स्थानांतरण करने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की जांच पर भी बड़ा सवाल उठाया। इसके साथ ही इस मामले में गुरुवार को रोहिणी कोर्ट इस मामले के पांचों आरोपियों को पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की और पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं। मैं सिफारिश करती हूं कि इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें बताया कि उन्होंने अब तक निधि का फोन बरामद नहीं किया है। यह बहुत अहम सबूत है, मेरी समझ से परे है कि अब तक पुलिस के पास क्यों नहीं है?

स्वाति मालीवाल ने कहा कि पुलिस ने अभी भी 13 किमी के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं की है या सभी चश्मदीदों के 164 (सीआरपीसी) बयान दर्ज नहीं किए हैं, धारा 302 नहीं जोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि पहली कॉल 2.22 बजे महिला के कार में फंसने के बारे में आई थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई में 4.15 बजे एक नग्न शरीर के बारे में कॉल करने के बाद आई। 

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्ली पुलिससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे