लाइव न्यूज़ :

डीसीजीआई ने कोविशील्ड के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत के औषधि नियामक डीसीजीआई ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके कोविशील्ड के इस्तेमाल की अवधि उसके निर्माण की तारीख से नौ महीने तक कर दी है जो पहले छह महीने थी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को लिखे एक पत्र में भारत के औषधि महानियंत्रक वी जी सोमानी ने कहा कि एसआईआई को ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं, उनमें इसके उपयोग की अवधि नौ महीने तक लिखने की मंजूरी दी जाती है।

डीसीजीआई ने कहा कि उन्हें ‘कांच की शीशियों में कई खुराक वाले कोविशील्ड टीके (10 खुराक- पांच मिलीलीटर) के उपयोग की अवधि छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने में कोई आपत्ति नहीं है।

सोमानी ने पत्र में कहा, ‘‘आपको ऐसी शीशियां जिनमें अभी जरूरी जानकारी चस्पा नहीं की गई हैं, उनमें उपयोग की अवधि नौ महीने लिखने की मंजूरी दी जाती है , साथ ही आपको ऐसे भंडार की जानकारी इस कार्यालय और सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी, कसौली को भेजनी होगी।’’

ब्रिटेन के औषधि नियामक के 22 फरवरी के एक अपडेट के अनुसार, एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की अवधि छह महीने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू