लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? कांग्रेस के लिए पोस्टर वॉर ने बढ़ाई मुसीबत

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2023 15:06 IST

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कर्नाटक में कांग्रेस का सीएम कौन होगा? इस पेचीदा सवाल को लेकर रविवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस पेचीदा सवाल पर विचार-विमर्श करने के लिए कांग्रेस ने रविवार की शाम अपने विधायकों की बैठक बुलाई हैकर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि शाम 6 बजे बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में बैठक निर्धारित हैबैठक में कांग्रेस विधायक दल द्वारा एक प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है

बेंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पेचीदा सवाल पर विचार-विमर्श करने के लिए कांग्रेस ने रविवार की शाम अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि शाम 6 बजे बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में बैठक निर्धारित है। 

बैठक में कांग्रेस विधायक दल द्वारा एक प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री चुनने का फैसला तय करेंगे। सूत्रों ने कहा कि आज कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जाएगा, लेकिन सभी विधायकों की राय ली जाएगी।

कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे, दीपक बाबरिया और जितेंद्र सिंह अलवर को कर्नाटक सीएलपी बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया दोनों शीर्ष पद के लिए अपनी आकांक्षाओं के बारे में मुखर रहे हैं। 

अगर मामले का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी के भीतर अप्रिय गतिरोध की आशंका बढ़ गई है। डीके शिवकुमार अपने परिवार और भाई, बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के साथ राज्य की राजधानी से 120 किमी दूर एक मंदिर में गए हैं।

वहीं कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मेरे सिद्धारमैया के साथ मतभेद हैं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। कई बार मैंने पार्टी के लिए त्याग किया है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हूं। मैंने सिद्धारमैया को सहयोग दिया है। 

उधर, सिद्धारमैया के समर्थकों ने बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें उन्हें "कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री" बताया गया है। बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के घर के बाहर रविवार को पोस्टर भी लगाए गए थे, जिसमें उन्हें कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में जन्मदिन (15 मई के लिए) की बधाई देते हुए दिखाया गया था। 

बता दें कि 13 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटों में जीत हासिल हुई है। तीसरे नंबर की पार्टी जनता दल (सेकुलर है), जिसके खाते में 19 सीटें आई हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Congress MLAसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB VS SRH: डिप्टी CM शिवकुमार ने कर्नाटक के विधायकों को दी बड़ी राहत, IPL के ओपनिंग मैच के लिए 2 फ्री टिकटों का किया ऐलान

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः धैर्य का फल मिलेगा?, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम