पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 13 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में होगी

By एस पी सिन्हा | Published: April 6, 2023 03:52 PM2023-04-06T15:52:59+5:302023-04-06T15:54:06+5:30

Dawat-e-Iftar: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन-पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती भी रहेंगी।

Dawat-e-Iftar Former CM Rabri Devi will organize Dawat-e-Iftar on April 13 absence RJD chief Lalu Prasad Yadav | पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 13 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में होगी

पिछले साल राबड़ी आवास पर हुई इफ्तार पार्टी के बाद बिहार का सियासी समीकरण बदल गया था।

Highlightsदावत-ए-इफ्तार में बिहार के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचेंगे।पिछले साल राबड़ी आवास पर हुई इफ्तार पार्टी के बाद बिहार का सियासी समीकरण बदल गया था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 साल बाद राबड़ी आवास पर पहुंचे थे।

पटनाः बिहार में दावत-ए-इफ्तार ने रफ्तार पकड ली है। राजनीतिक दलों के द्वारा इफ्तार की पार्टी दिये जाने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कडी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भी पटना में 13 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन-पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती भी रहेंगी। इफ्तार पार्टी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में होगी। 

इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के विधि मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि राजद की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी दावते इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। दावत-ए-इफ्तार में बिहार के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचेंगे। बता दें कि पिछले साल राबड़ी आवास पर हुई इफ्तार पार्टी के बाद बिहार का सियासी समीकरण बदल गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 साल बाद राबड़ी आवास पर पहुंचे थे। जबकि तेजस्वी यादव भी जदयू के इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और वहीं से बिहार में महागठबंधन आकार लेने लगा। एक डेढ़ महीने में ही बिहार में सरकार बदल गई। इसके बाद उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

पहले भी इफ्तार के बहाने नेताओं के दलबदल के संकेत मिलते रहे हैं। हालांकि अगले साल लोकसभा का चुनाव भी होना है। ऐसे में इस बार सियासी इफ्तार का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। वहीं 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपने आवास पर इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। 8 अप्रैल को जदयू हज भवन में इफ्तार पार्टी देगी। जीतन राम मांझी भी अगले सप्ताह इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

Web Title: Dawat-e-Iftar Former CM Rabri Devi will organize Dawat-e-Iftar on April 13 absence RJD chief Lalu Prasad Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे