लाइव न्यूज़ :

शाह के दावे का आकड़े समर्थन नहीं करते, विकास के सभी सूचकांकों पर बंगाल अन्य राज्यों से आगे : ममता

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:46 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर पश्चिम बंगाल की “जानबूझ कर कमतर और निराशाजनक तस्वीर पेश करने की कोशिश” को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि सभी विकास सूचकांकों पर राज्य ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल दौरे पर शाह द्वारा उनकी सरकार पर लगाए गए आरोपों को सिलसिलेवार तरीके से खारिज करते हुए बनर्जी ने अपने बयान के पक्ष में एनसीआरबी के आंकड़ों का उल्लेख किया कि तृणमूल के बीते 10 वर्षों के शासन के दौरान राजनीतिक हत्याएं और अन्य अपराध कम हुए हैं।

बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “देश के गृह मंत्री जब कुछ कहते हैं तो उसे प्रामाणिक बनाने के लिये आंकड़े, तथ्य और संख्याएं होनी चाहिए। विकास के सभी सूचकांकों पर बंगाल अन्य राज्यों से आगे है। लेकिन अमित शाह जी ने जानबूझ कर राज्य की कमतर और निराशाजनक तस्वीर पेश करने की कोशिश की। मुझे चुनौती दी गई थी… तो यह मेरा जवाब है।”

उन्होंने कहा कि कोलकाता को दो बार देश में “सबसे सुरक्षित शहर” का दर्जा मिला।

बनर्जी ने कहा, “एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान राजनीतिक हत्याएं, अन्य आपराधिक घटनाएं और बलात्कार के मामलों में कमी आई है। आत्महत्याओं को भी अब राजनीति हत्या बताया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरों पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को उत्तर प्रदेश के हाथरस दुष्कर्म-हत्या मामले के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने हल्के अंदाज में कहा कि चूंकि उन्होंने सही आंकड़े पेश करके केंद्रीय गृहमंत्री को गलत साबित कर दिया है तो अब उनका उनके प्रति ‘ढोकला’ पार्टी बनती है।

औद्योगिक उत्पादन में पश्चिम बंगाल के 20वें नंबर पर होने के दावे को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि इस साल जुलाई में केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े के हिसाब से राज्य औद्योगिक वृद्धि में चौथे नंबर पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल 2019-20 में प्रदेश जीडीपी में दूसरे नंबर पर रहा लेकिन भाजपा ने दावा किया हम 32 प्रदेशों में 16वें नंबर पर आये। बंगाल में एफडीआई 2019-20 में 0.22 फीसद से बढ़कर 1.62 फीसद हो गयी।’’

हालांकि प्रदेश भाजपा ने बनर्जी के दावों का खंडन किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने तोड़मरोड़ कर आंकड़े पेश किये।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शामिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने तोड़मरोड़ कर आंकड़े पेश किये। यदि वह औद्योगिक विकास एवं वृद्धि के बारे में सच बोल रही हैं तो वह श्वेत पत्र क्यों नहीं लातीं। तृणमूल कांग्रेस को ऐसा करने से कौन रोक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर