लाइव न्यूज़ :

Dantewada NMDC fine: 1620.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, 15 दिन के भीतर जमा करो, दंतेवाड़ा प्रशासन ने एनएमडीसी पर लिया एक्शन, आखिर कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 18:00 IST

Dantewada NMDC fine: जिला प्रशासन के इस कदम को एनएमडीसी ने 'पूरी तरह से अनुचित' करार दिया है और दावा किया है कि मामले में तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार किए बिना जुर्माना लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया है। कारण बताओ नोटिस पर एनएमडीसी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था।कारण बताओ नोटिस के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करने पर चतुर्वेदी ने कोई जवाब नहीं दिया।

Dantewada NMDC fine: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन ने खनन कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) पर 1620.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की कंपनी एनएमडीसी का खनन कार्य बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में बैलाडीला पहाड़ियों पर चल रहा है। जिला प्रशासन के इस कदम को एनएमडीसी ने 'पूरी तरह से अनुचित' करार दिया है और दावा किया है कि मामले में तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार किए बिना जुर्माना लगाया गया है।

दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने 29 अगस्त को एनएमडीसी को लिखे पत्र में 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि दंतेवाड़ा जिले की बचेली तहसील के अंतर्गत किरंदुल गांव में 322.368 हेक्टेयर क्षेत्र में डिपॉजिट संख्या 14 एमएल, 506.742 हेक्टेयर क्षेत्र में डिपॉजिट संख्या 14 एनएमजेड और 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में डिपॉजिट संख्या 11 के लिए लौह अयस्क खनन पट्टे एनएमडीसी को स्वीकृत किए गए हैं। इसमें कहा गया है, “इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर एनएमडीसी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था।

इसलिए, एनएमडीसी ने छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन और भंडारण) नियम, 2009 के नियम (4) (1) का उल्लंघन किया है।” पत्र के अनुसार, “इस उल्लंघन के लिए छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन और भंडारण) नियम, 2009 के नियम (5) और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 (5) के तहत खनिज के बाजार मूल्य और रॉयल्टी के आधार पर कुल 16,20,49,52,482.00 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।” कारण बताओ नोटिस के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करने पर चतुर्वेदी ने कोई जवाब नहीं दिया।

जुर्माने पर प्रतिक्रिया देते हुए एनएमडीसी ने एक बयान में कहा, ''दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी ने रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन के लिए 1620.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव दिया है और इस तरह विभिन्न खनन कानूनों के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।”

एनएमडीसी ने कहा, "यह सम्मान पूर्वक प्रस्तुत किया जाता है कि वर्तमान मामले में तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार किए बिना केवल आंख मूंदकर जुर्माना लगाना पूरी तरह से अनुचित है।'' कंपनी ने कहा, ''एनएमडीसी लिमिटेड वैध खनन पट्टे, अनुमोदित खनन योजना, सीटीओ (संचालन की सहमति), सीटीई (स्थापना की सहमति), पर्यावरण मंजूरी और केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी के साथ काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन और भंडारण) नियम, 2009 के नियम दो और उप नियम एक (डी) के अनुसार, किरंदुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा खनिज-ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार को जमावार, ग्रेडवार और उत्पादवार अग्रिम रॉयल्टी का भुगतान किया जा रहा है और अग्रिम रॉयल्टी के भुगतान के बाद, ई-परमिट नंबर तैयार किए जा रहे हैं।''

एनएमडीसी ने कहा, ''चूंकि, एनएमडीसी अग्रिम रॉयल्टी भुगतान कर रहा है, इसलिए किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) के बिना लौह अयस्क के कथित परिवहन के लिए खनन नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है। राज्य सरकार रॉयल्टी मूल्यांकन के समय हर छह महीने में इन अभिलेखों का सत्यापन करती है और उसने अब तक एक भी आपत्ति नहीं उठाई है।

जिससे पता चलता है कि कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।'' कंपनी ने कहा, ''तकनीकी रूप से लौह अयस्क ग्रेड को अंतिम रूप देने में समय लगता है, जिससे रेलवे ट्रांजिट पास (आरटीपी) बनने में दो-तीन दिन की देरी होती है। हालांकि, इससे राज्य के खजाने को कोई नुकसान नहीं होता है। एनएमडीसी इस संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष एक उपयुक्त जवाब प्रस्तुत करेगी।'' 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम