लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने किया दावा, दानिश अली ने उनसे पूछकर बसपा ज्वाइन किया, बताया दोनों पार्टियों का राजनीतिक प्रबंधन

By विकास कुमार | Updated: March 16, 2019 20:39 IST

बसपा में शामिल होते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी विचारधारा बसपा से मिलती है, इसलिए मैं पार्टी ज्वाइन कर रह हूँ. दानिश अली पार्टी में उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेवारी संभाल रहे थे.

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने ट्वीट करते हुए यह दावा किया है कि जेडीएस के नेता दानिश अली ने उनके पिता ऐच.डी.देवेगौड़ा और उनसे सलाह के बाद ही बसपा ज्वाइन किया है. कुमारस्वामी के मुताबिक, इस फैसले के पीछे बसपा और जेडीएस का बेहतर राजनीतिक प्रबंधन है जिसका मकसद लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना है. कुमारस्वामी और मायावती के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे बताये जाते हैं. 

 जेडीएस के महासचिव दानिश अली ने आज ही बसपा ज्वाइन किया है. बसपा नेता सतीश मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन थाम लिया. जेडीएस में उनकी छवि एक दिग्गज नेता की रही है और मुस्लिम चेहरा होने के कारण कुमारस्वामी के काफ़ी करीबी बताये जाते हैं. 

बसपा में शामिल होते हुए उन्होंने कहा था कि मेरी विचारधारा बसपा से मिलती है, इसलिए मैं पार्टी ज्वाइन कर रह हूँ. दानिश अली पार्टी में उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेवारी संभाल रहे थे. 

 

कुमारस्वामी के ट्वीट के बाद जेडीएस और बसपा के बीच चुनावी प्रबंधन की बात सामने आई है. ऐसा लग रहा है कि यह फैसला बसपा और जेडीएस के बीच राजनीतिक सहमती के तहत ली गई है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया