सेक्स टेप मामले में फंसने वाले दमन-दीव बीजेपी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किया स्वीकार

By रामदीप मिश्रा | Published: November 20, 2019 05:05 PM2019-11-20T17:05:40+5:302019-11-20T17:05:40+5:30

Daman and Diu: छोटे से वीडियो क्लिप में बीजेपी के दमन-दीव इकाई के 65 वर्षीय अध्यक्ष गोपाल टंडेल की तरह दिखने वाले एक शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है।

Daman and Diu BJP President Gopal Tandel resigned accepted by Amit Shah | सेक्स टेप मामले में फंसने वाले दमन-दीव बीजेपी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किया स्वीकार

File Photo

Highlightsमहिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दमन-दीव इकाई के अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।इस इस्तीफे को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार (20 नवंबर को) स्वीकार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक 'सेक्स वीडियो' में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दमन-दीव इकाई के अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार (20 नवंबर को) स्वीकार कर लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दमन-दीव के बीजेरी अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने स्वीकार कर लिया है। टंडेल का एक कथित सेक्स टेप वायरल हो गया था, जिसके बाद वह विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे और जमकर बवाल मचा था। 


हालांकि टंडेल ने दावा कर चुके हैं कि वीडियो क्लिप फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय बीजेपी नेताओं ने यह जारी किया है जो उन्हें दोबारा दमन-दीव में बीजेपी का अध्यक्ष नहीं बनते देखना चाहते। टंडेल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। 

छोटे से वीडियो क्लिप में 65 वर्षीय टंडेल की तरह दिखने वाले एक शख्स को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। पूर्व लोकसभा सदस्य ने कहा था कि उन्होंने उन स्थानीय पार्टी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी है, जिन पर उन्हें इस साजिश में शामिल होने का शक है। 

Web Title: Daman and Diu BJP President Gopal Tandel resigned accepted by Amit Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे