लाइव न्यूज़ :

कपास की फसल को नुकसान: किसानों ने पंजाब के वित्त मंत्री के आवास का घेराव किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अक्टूबर कपास की फसल को पिंक बॉलवर्म (कीट) से पहुंचे नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे किसान बृहस्पतिवार को मुक्तसर जिले में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के आवास के बाहर पुलिस अवरोधकों को पार कर गये और घेराव किया।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसान पांच अक्टूबर से बादल के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।

वे लोग कपास की फसल को हुए नुकसान को लेकर 60,000 रुपये प्रति एकड़ के मुआवजे के अलावा कृषि श्रमिकों के लिए 30,000 रुपये प्रति एकड़ की मांग कर रहे हैं।

बादल के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं।

बीकेयू (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे लोग बादल के आवास के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे।

पिंक बॉलवर्म कीट ने मालवा इलाके में, खासतौर पर बठिंडा जिले में कपास की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग