लाइव न्यूज़ :

दलित दूल्हे को दबंगों ने नहीं करने दी मंदिर में शादी, हनुमान मंदिर में ताला लगा दिया, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:23 IST

खबरों के मुताबिक जिले के लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम बिरोदा में बृहस्पतिवार 21 नवंबर को अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे की बारात को हनुमान मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था और मंदिर में उस वक्त ताला लगा दिया गया था। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने उक्त संवेदनशील मामले का प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए मामले में जिला कलेक्टर को जांच करने के निर्देश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिलावट ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।जिला कलेक्टर राजेश कौल ने कहा कि कल बिरोदा गांव में हुए मामले को लेकर जांच के लिये अधिकारियों को वहां भेजा जा रहा है।

बुरहानुपर के ग्राम बिरोदा में अनुसूचित जाति के दूल्हे और उसकी बारात को मंदिर में दर्शन करने से रोकने की कथित घटना के बाद जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने जिला कलेक्टर को मामले की जांच के निर्देश दिये हैं।

खबरों के मुताबिक जिले के लालबाग थाना अंतर्गत ग्राम बिरोदा में बृहस्पतिवार 21 नवंबर को अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे की बारात को हनुमान मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था और मंदिर में उस वक्त ताला लगा दिया गया था। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने उक्त संवेदनशील मामले का प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए मामले में जिला कलेक्टर को जांच करने के निर्देश दिये हैं।

सिलावट ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। जिला कलेक्टर राजेश कौल ने कहा कि कल बिरोदा गांव में हुए मामले को लेकर जांच के लिये अधिकारियों को वहां भेजा जा रहा है।

जांच के परिणामों के आधार पर अगली कार्रवाई की जायेगी। लालबाग पुलिस थाने के प्रभारी उप निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया ने कहा कि घटना से लेकर आज तक चार बार पुलिस प्रभावित परिवार के घर जाकर संबंधितो के विरुद्ध कार्रवाई के लिये शिकायत करने का कह चुकी है। इसके बावजूद शुक्रवार शाम तक अनुसूचित जाति वर्ग के बारात पक्ष का परिवार शिकायत करने के लिये थाने नहीं आया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर