लाइव न्यूज़ :

सवर्ण महिलाओं की अपेक्षा 14 साल कम जीती हैं भारत की दलित महिलाएं: रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 20:53 IST

टर्निंग प्रॉमिसेज इन टू एक्शनः जेंडर इक्वालिटी इन 2030 एजेंडा' नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में महिलाओं को लैंगिक और अन्य कई असमानताओं का सामना करना पड़ता है।

Open in App

भारत में आज भी सवर्ण महिलाओं की अपेक्षा दलित महिलाओं के लिए साफ-सफाई, स्वास्थ्य और स्वच्छ पेयजल का अभाव है। इसकी ताकीद कर रही है संयुक्त राष्ट्र की एक हालिया रिपोर्ट जिसका शीर्षक है 'टर्निंग प्रॉमिसेज इन टू एक्शनः जेंडर इक्वालिटी इन 2030 एजेंडा'। इस रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में महिलाओं को लैंगिक और अन्य कई असमानताओं का सामना करना पड़ता है।  भारत में दलित महिलाओं की औसतन आयु ऊंची जाति की महिलाओं की तुलना में 14.6 साल कम होती है। यह फर्क जाति की वजह से होता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दलित महिला की औसत उम्र 39.5 साल है वहीं सवर्ण महिला की औसत आयु 54.1 साल है।

संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के मुताबिक कुछ निष्कर्ष पढ़िए...

- भारत में गांव की गरीब परिवार की लड़कियों की शादी 18 साल से पहले होने की संभावना शहरी लड़कियों की अपेक्षा 5.1 गुना ज्यादा होती है।

- शहरी लड़की की तुलना में गांव की गरीब लड़कियों के स्कूल ना जाने की संभावना 21.8 गुना ज्यादा होती है।

- ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों के किशोरावस्था में मां बनने की संभावना अधिक होती है। 

- अगर कोई महिला भूमिहीन है और अनुसूचित जाति से है तो उसके गरीब होने की संभावना ज्यादा होती है।

- किसी महिला की कमजोर शिक्षा और सामाजिक व्यवस्था तय करती है कि काम की जगह उसके लिए कितनी शोषणकारी होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील देशों की 50 प्रतिशत शहरी महिलाएं और लड़कियां किसी ना किसी समस्या से जूझ रही हैं जिसमें साफ पानी, स्वच्छता, उपयुक्त आवास है। इसके अलावा 50 साल से कम उम्र की पांच में से एक महिला अपने पार्टनर से किसी ना किसी शारीरिक अथवा यौन शोषण का शिकार होती है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल