लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर दाती महाराज गिरफ्तार, 23 मई को दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया था केस, जानिए क्या है पूरा मामला 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2020 08:46 IST

23 मई को सोशल मीडिया पर दाती महाराज के दक्षिण दिल्ली के मंदिर में की गई पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया था। जांच में पता चला कि दाती महाराज के कहने पर ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं के तहत मैदान गढ़ी थाने में दाती महाराज और अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। मंदिर के सामने बोर्ड पर लिखा था-शनि जयंती महोत्सव पर श्रद्धालु 22 मई को मंदिर में आएं।

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे  लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के आरोप में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार 23 मई को स्वघोषित धर्मगुरु दाती महाराज और कुछ अन्य के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन कर दक्षिण दिल्ली के मंदिर में कथित तौर पर भीड़ एकत्र करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उन्हे बुधवार (27 मई) को गिरफ्तार किया गया। हालांकि  बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। 

जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि 22 मई को शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी दाती महाराज ने कुछ अन्य लोगों के साथ रात साढ़े 7 बजे कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें सोशल डिस्‍टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 23 मई को सोशल मीडिया पर दाती महाराज के पूजा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गई थी। असोला स्थित शनिधाम मंदिर की तस्वीरों और वीडियो पर संज्ञान लिया गया था,  जिनमें प्रतीत हो रहा है कि लॉकडाउन के नियमों के विपरीत सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण दिल्ली) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया था,  शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि 22 मई शाम करीब साढ़े सात बजे शनिधाम के प्रमुख पुजारी दाती महाराज और कुछ अन्य लोगों ने मंदिर में अनुष्ठान किया। 

दाती महाराज के कहने पर ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी

पुलिस ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं के तहत मैदान गढ़ी थाने में दाती महाराज और अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। 

दाती महाराज के खिलाफ महामारी ऐक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि दाती महाराज के कहने पर ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुटी थी। मंदिर के सामने चस्पा पोस्टर में लिखा था कि शनि जयंती महोत्सव पर श्रद्धालु 22 मई को मंदिर में आएं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, उनमें बच्‍चों से लेकर बूढ़ों तक को देखा जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिसदाती महाराजदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों