बिहार: छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की हुई मौत, दो की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Published: October 31, 2022 08:24 PM2022-10-31T20:24:07+5:302022-10-31T20:32:31+5:30

रविवार को छठ का प्रसाद बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी ईलाजरत पति, पत्नी, दो बच्चे और एक मैकेनिक में से अब तक तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Cylinder blast occurred while making Chhath Prasad, three died, condition of two critical | बिहार: छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की हुई मौत, दो की स्थिति गंभीर

बिहार: छठ का प्रसाद बनाते वक्त हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की हुई मौत, दो की स्थिति गंभीर

Highlightsब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी तीन लोगों की मौत हो गईचूल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया

पटना:बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआडीह मुंशी टोला में रविवार को छठ का प्रसाद बनाते हुए रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बुरी तरह से जख्मी ईलाजरत पति, पत्नी, दो बच्चे और एक मैकेनिक में से अब तक तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में आलोक कुमार उर्फ नंदलाल, छोटू (40 साल), पत्नी अनुराधा कुमारी और बेटा मिथुन कुमार (6 साल) शामिल है। जबकि एक बच्ची ब्यूटी ( 05 साल) कुमारी और मेकेनिक पिंटू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि आलोक के घर पर छठ महापर्व हो रहा था। घर में दो साल से एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। प्रसाद बनाने के लिए जैसे ही उस सिलेंडर को चुल्हे में लगाया गया और चुल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 

इस दौरान घर के 5 सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गये। सिलेंडर फटने की आवाज को सुनते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

इस हादसे में घर के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। घर के मालिक आलोक, उनकी पत्नी अनुराधा और बेटा मिथुन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 साल की बेटी ब्यूटी और बेटा पिंटु की हालक नाजुक बतायी जा रही है। दोनों का इलाज अभी पटना में चल रहा है। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

Web Title: Cylinder blast occurred while making Chhath Prasad, three died, condition of two critical

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे