लाइव न्यूज़ :

Cyclone Vayu: 'वायु' गति धीमी पड़ने के बावजूद 'अति गंभीर', कल सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंचेगा चक्रवात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 16, 2019 07:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने इन इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है.वायु के 17 जून को शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने पिछले 12 घंटों में चक्रवात 'वायु' की गति धीमी पड़ने के बावजूद इसे अति गंभीर श्रेणी में बताते हुए कहा है कि वायु की दिशा शनिवार को गुजरात के तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर हो गई है. मौसम विभाग ने इसके 17 जून को शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान जताया है.

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को शाम चार बजे तक वायु का प्रभावक्षेत्र अरब सागर में पूर्वोत्तर और मध्य पूर्वी क्षेत्र में दीव से 445 किमी पश्चिम में और पोरबंदर से 335 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में स्थित था. यह लगभग छह किमी प्रति घंटे की गति से तटीय क्षेत्रों से समुद्र में पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके अनुसार वायु, अगले 24 से 36 घंटे तक इस गति से पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए लगातार कमजोर हो रहा है.

विभाग ने इसके बाद वायु की दिशा में बदलाव की संभावना व्यक्त करते हुए कहा है कि इसके उत्तर पूर्व में रुख करने के बाद 17 जून को शाम तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्र में पहुंचने का अनुमान है. तटीय इलाकों में बारिश गुजरात के समुद्री क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शनिवार को तटीय इलाकों में द्वारका, भावनगर और पोरबंदर में 0.4 से 17 मिमी तक बारिश हुई .

विभाग ने इन इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा द्वारका, ओखा, कांडला, पोरबंदर और आसपास के इलाकों में 10 से 27 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाओं का दौर जारी है. चक्रवात के कारण जानमाल के संभावित नुकसान की आशंका को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की एजेंसियों द्वारा किए गए एहतियाती उपायों के कारण अभी तक तूफान प्रभावित इलाकों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

टॅग्स :वायु चक्रवातगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस