लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ की आहट, आज चेन्नई तट से गुजरेगा; 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र और पुडुचेरी में भी अलर्ट

By भाषा | Updated: December 9, 2022 07:31 IST

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान मैंडूस के असर को देखते हुए तमिलनाडु के 10 जिलों में प्रशासन अलर्ट है। एनडीआरएफ की 12 टीमों को यहां लगाया गया है। स्कूल-कॉलेज इन इलाकों में आज बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनौ दिसंबर की आधी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरेगा तूफान।तमिलनाडु के 10 जिलों में बड़ा प्रभाव, एनडीआरएफ की टीम तैनान, स्कूल-कॉलेज बंद।9 दिसंबर की आधी रात को प्रभावित इलाकों में हवा की गति 70 किमी प्रतिघंटा पहुंचने की संभावना है।

चेन्नई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर की आधी रात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।

आईएमडी ने एक अद्यतन बुलेटिन में कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' आगे बढ़ा और यह करियाकल से 240 किलोमीटर दूर है। चक्रवात के कारण नौ दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

निकटवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है।

बुलेटिन के अनुसार, ‘‘इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है।’’ पुडुचेरी, चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है। तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानMadhya Pradeshचेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है