लाइव न्यूज़ :

10 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, राहुल की जगह नए अध्यक्ष के नाम पर हो सकता है फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2019 13:57 IST

कार्य समित के सदस्यों ने इन तथ्यों का संज्ञान लिया है और इन सभी मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। इस महत्त्व पूर्ण मुद्दे के अलावा ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम को भी एजेंडे में शामिल किया जा रहा है जिससे आगे की रणनीति और राज्यों के चुनावों पर चर्चा की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पार्टी मुख्यालय में 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बुलाई गई है।इस बैठक में जहाँ नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में नये अध्यक्ष के नाम पर विचार करने के लिये 10 अगस्त को कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है। ख़बरों की मानें तो इस बैठक में जहाँ नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी। वहीं यह भी तय किया जायेगा कि पार्टी में अध्यक्ष चुना जाए अथवा कार्यकारी अध्यक्ष बना कर काम चलाया जाए। 

सूत्रों की मानें तो पार्टी के अधिकांश बड़े नेता फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में हैं क्योंकि उनको भरोसा है कि समय आने पर राहुल या प्रियंका इस जिम्मेदारी को संभालने को आगे आएंगे। 

हालांकि, राहुल के इंकार के बाद प्रियंका ने भी साफ़ कर दिया है कि वह अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं हैं बावजूद इसके कैप्टन अमरिंदर सिंह और शशि थरूर जैसे नेता अभी भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर अड़े हैं, इन नेताओं का मानना है वर्तमान समय में गाँधी परिवार के बाहर का व्यक्ति पार्टी को एकजुट नहीं रख पाएगा। 

कार्य समित के सदस्यों ने इन तथ्यों का संज्ञान लिया है और इन सभी मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। इस महत्त्व पूर्ण मुद्दे के अलावा ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम को भी एजेंडे में शामिल किया जा रहा है जिससे आगे की रणनीति और राज्यों के चुनावों पर चर्चा की जा सके। रणदीप सुरजेवाला के अनुसार बैठक में सोनिया गाँधी ,राहुल और प्रियंका गाँधी भी मौजूद रहेंगी।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीरणदीप सुरजेवालाशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल