लाइव न्यूज़ :

सीवीसी ने बैंकों और सरकारी विभागों से कहा, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ समय पर पूरी करें अनुशासनात्मक कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, बीमा कंपनियों और सरकारी विभागों से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई समय पर पूरी करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने को कहा है।

सीवीसी की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी जांच अधिकारियों को संबंधित अनुशासनात्मक प्राधिकारी को मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा जाए, जिसमें उनके द्वारा की जा रही जांच कार्यवाही की वर्तमान स्थिति एवं उसकी प्रगति के बारे जानकारी दी गयी हो।

आदेश के मुताबिक ‘‘यदि यह पाया जाता है कि जांच कार्यवाही में निर्धारित समय सीमा से अधिक देरी हो रही है, तो संबंधित मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) को समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मामले को जांच अधिकारी और अनुशासनात्मक प्राधिकारी के समक्ष उठाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला