लाइव न्यूज़ :

हिरासत में हुई मौत मामले पर बोला सुप्रीम कोर्ट, अधिक शक्ति ज्यादा जिम्मेदारी भी लेकर आती है

By भाषा | Updated: September 5, 2018 05:18 IST

अभियोजन के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने 23 जून, 1993 को गश्ती के दौरान चोरी के आरोप में जॉइनस को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे उसके घर के बाहर बिजली के एक खंभे में बांध दिया और डंडों से उसकी पिटाई की। 

Open in App

नई दिल्ली, 05 सितंबरः उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि ‘अधिक शक्ति अपने साथ ज्यादा जिम्मेदारी भी लेकर आती है। शीर्ष न्यायालय ने हिरासत में मौत के एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस के कुछ कर्मियों को मिली सजा को तीन साल से बढ़ाकर सात साल करते हुए मंगलवार को यह टिप्पणी की। 

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि पुलिस की संलिप्तता वाली इस तरह की घटनाओं से न्याय प्रणाली के प्रति लोगों के विश्वास में कमी आती है। न्यायमूर्ति एन वी रमन और न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौदर की पीठ ने कहा कि यह जरूरी है कि पुलिस ‘लोकतांत्रिक पुलिसिंग’ के सिद्धांत को समझे, जहां अपराध नियंत्रण ही काफी नहीं है बल्कि उसे हासिल करने का साधन भी उतना ही अहम है।

अभियोजन के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने 23 जून, 1993 को गश्ती के दौरान चोरी के आरोप में जॉइनस को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे उसके घर के बाहर बिजली के एक खंभे में बांध दिया और डंडों से उसकी पिटाई की। 

विभिन्न स्थानों पर घुमाने के बाद उसे सुबह 3.55 बजे लॉक अप में बंद कर दिया गया लेकिन वह सुबह मृत पाया गया था। निचली अदालत ने पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनायी थी। अब, शीर्ष न्यायालय ने दोषी ठहराये गए पुलिसकर्मियों की सजा बढ़ाकर सात साल कर दी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण