लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस की ड्यूटी से रिटायर होंगी ब्रिटिश कालीन राइफलें

By भाषा | Updated: January 24, 2020 17:45 IST

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी ने बताया कि उनके समय में अधिकतर. 303 राइफलें इस्तेमाल होती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस से ब्रिटिश कालीन ‘‘थ्री नाट थ्री (.303)’’ राइफलें सेवा से बाहर हो जाएंगी।अपर मुख्य सचिव :गृह: अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि इनमें से कुछ राइफलों का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए होगा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस से ब्रिटिश कालीन ‘‘थ्री नाट थ्री (.303)’’ राइफलें सेवा से बाहर हो जाएंगी। अपर मुख्य सचिव :गृह: अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि इनमें से कुछ राइफलों का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए होगा। पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की कवायद में उत्तर प्रदेश सरकार 63 हजार इन्सास और 23 हजार एसएलआर राइफलें खरीदने की प्रक्रिया में है।अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस अंतत: अत्याधुनिक हथियारों से लैस होगी क्योंकि थ्री नाट थ्री राइफलों की जगह धीरे धीरे इन्सास और एसएलआर को लाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ साथ महिला सुरक्षा और आम आदमी में सुरक्षा का भाव पैदा करने के इरादे से राज्य पुलिस बल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी ने बताया कि उनके समय में अधिकतर. 303 राइफलें इस्तेमाल होती थीं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने 31 मार्च 2016 को समाप्त वर्ष के लिए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि . 303 बोर राइफल 20 साल से पहले ही फरवरी 1995 में अप्रचलित घोषित कर दी गयी थीं लेकिन राज्य का लगभग 48 प्रतिशत पुलिस बल अभी भी इनका इस्तेमाल कर रहा है।

कैग रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस तथ्य को स्वीकारा और कहा कि . 303 राइफलों की जगह इन्सास राइफलें लायी जा रही हैं और यह प्रक्रिया पांच साल में पूरी हो जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?