लाइव न्यूज़ :

राज्य में वर्तमान परिस्थितियां मध्यावधि चुनाव की ओर इशारा कर रही हैं : पूनियां

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:05 IST

Open in App

जयपुर, 21 जून भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को कहा कि राज्य में वर्तमान परिस्थितियां मध्यावधि चुनाव की ओर इशारा कर रही हैं।

पूनियां ने कहा कि राज्य में नौकरशाह कांग्रेस सरकार पर हावी है।

कांग्रेस नेता नारायण सिंह द्वारा दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूनियां ने कहा कि ‘‘राज्य में वर्तमान परिस्थितियां मध्यावधि चुनाव की ओर इशारा कर रही हैं। कांग्रेस पूरी तरह कमजोर हुई है। ऐसा लगता है कि नैतिक रूप से कमजोर हो चुकी सरकार ज्यादा लंबी नहीं चलेगी।’’

दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं को राज्य स्तर और जिला स्तर पर सरकार में जगह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और पसीना बहाया था जिससे कांग्रेस की सरकार बनी ।

पूनियां ने कहा कि मंगलवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। सिंह दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं।

पूनियां ने बताया कि सोमवार को प्रदेश भाजपा के संभाग प्रभारी , प्रदेश महामंत्री और मोर्चो के प्रदेशाध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई है।

उन्होंने बताया कि बैठक में नेताओं ने संगठनात्मक गठन की प्रक्रिया के साथ साथ राज्य सरकार के खिलाफ उपखंड और तहसील से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा