संस्कृति, रचनात्मक क्षेत्र विकास को गति दे सकते हैं: लेखी ने जी20 बैठक में कहा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:51 IST2021-07-30T23:51:02+5:302021-07-30T23:51:02+5:30

Culture, creative sectors can drive growth: Lekhi at G20 meeting | संस्कृति, रचनात्मक क्षेत्र विकास को गति दे सकते हैं: लेखी ने जी20 बैठक में कहा

संस्कृति, रचनात्मक क्षेत्र विकास को गति दे सकते हैं: लेखी ने जी20 बैठक में कहा

नयी दिल्ली, 30 जुलाई विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को जी-20 समूह की एक बैठक में कहा कि संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्र रोजगार उत्पन्न करके, असमानताओं को कम करके और सतत विकास को बढ़ावा देकर विकास को गति दे सकते हैं।

लेखी ने अपने संबोधन में विकास के प्रेरक के रूप में विषय संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्रों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और आर्थिक विकास और रोजगार के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और स्थानीय समुदायों को अधिक अवसर देने की क्षमता प्रदान करने में उनके महत्त्व को रेखांकित किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने (लेखी) इस बात पर जोर दिया कि संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्र रोजगार उत्पन्न करके, असमानताओं को कम करके, सतत विकास को बढ़ावा देकर और लोगों को अलग पहचान प्रदान करके विकास को गति दे सकते हैं।"

जी20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक की मेजबानी इटली ने 2021 में समूह के अध्यक्ष के रूप में की।

मंत्रालय ने कहा कि लेखी ने संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्रों के विकास के लिए भारत द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Culture, creative sectors can drive growth: Lekhi at G20 meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे