लाइव न्यूज़ :

CUET UG Result 2023: सीयूईटी-यूजी नतीजे 17 जुलाई तक घोषित होंगे, यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा, ऐसे कर सकते हैं चेक, इस वेबसाइट पर उपलब्ध

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2023 19:11 IST

CUET UG Result 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीयूईटी-यूजी के नतीजे 17 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे।cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।विषय-वार टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर की भी घोषणा करने की उम्मीद है।

CUET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या सीयूईटी यूजी 2023 के परिणाम घोषित करेगी। यह आधिकारिक घोषणा के बाद cuet.samarth.ac.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने अंक ऑनलाइन देख सकेंगे।

अंतिम उत्तर कुंजी 12 जुलाई, 2023 को जारी की गई है। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी परिणामों के साथ विषय-वार टॉपर्स के नाम और उनके स्कोर की भी घोषणा करने की उम्मीद है। अंतिम उत्तर कुंजी परिणाम के बाद प्रकाशित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीयूईटी-यूजी के नतीजे 17 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।

सीयूईटी यूजी परिणाम 2023: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटें

nta.ac.in

cuet.samarth.ac.in।

सीयूईटी यूजी परिणाम 2023: परिणाम जांचने के चरण-

cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

'उम्मीदवार गतिविधि' टैब के अंतर्गत परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और अंक पत्र देखें।

इससे पहले, नतीजों के 15 जुलाई तक घोषित किए जाने की उम्मीद थी। देश भर के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगी। कुमार ने कहा, "सीयूईटी-यूजी परिणाम 17 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। जब हम नतीजे घोषित करें तो इन्हें त्रुटि रहित होना चाहिए।

सीयूईटी-यूजी के प्रबंधन की जटिलता को देखें - 841 प्रश्नपत्रों का उपयोग किया गया, 214 विभिन्न भाषाओं में... इनके प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की कुल संख्या 1.48 लाख थी।” उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को 29 जून से एक जुलाई के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को चुनौती देने का मौका दिया गया।

उन्होंने कहा कि करीब 25,782 चुनौतियां मिलीं जिनमें 3,886 भिन्न थीं। कुमार ने कहा कि परिणामों को अंतिम रूप देने में समय लगता है और यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा परिणाम समिति डेटा की जांच करेगी और परिणाम घोषणा की दिशा में आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) का प्रयास सोमवार तक या उससे पहले परिणाम घोषित करने का है। इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन मिले थे, जो पिछले साल के पहले संस्करण की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :यूजीसी नेटयूजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम