लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला : एनसीबी ने मुंबई में फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के परिसरों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: October 9, 2021 11:54 IST

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया, “एनसीबी की मुंबई मंडल इकाई ने आज सुबह यहां बांद्रा में खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की।”

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक क्रूज (जहाज) पर पार्टी होने वाली है, एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से मादक पदार्थ जब्त होने का दावा किया था। मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'