गुजरात में मगरमच्छ ने एक लड़की को मार डाला

By भाषा | Published: November 11, 2020 08:09 PM2020-11-11T20:09:59+5:302020-11-11T20:09:59+5:30

Crocodile killed a girl in Gujarat | गुजरात में मगरमच्छ ने एक लड़की को मार डाला

गुजरात में मगरमच्छ ने एक लड़की को मार डाला

वेरावल (गुजरात), 11 नवंबर गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिर पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक नदी में बुधवार को बर्तन धोते समय 15 वर्षीय एक लड़की को मगरमच्छ ने मार डाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वासवदा ने कहा कि पीड़िता हीरलबेन वाघ के शव का अब तक पता नहीं चल पाया है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा, "लड़की सुबह सात बजे के आसपास मछुंदरी नदी में बर्तन धो रही थी जब एक मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया और उसे मार डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crocodile killed a girl in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे