लाइव न्यूज़ :

4 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति को 25 साल की सजा, 20 हजार का जुर्माना

By उस्मान | Updated: September 4, 2021 07:52 IST

28 वर्षीय व्यक्ति को ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दोषी पाया

Open in App
ठळक मुद्देचार साल की भतीजी का यौन शोषण करने पर 25 साल की सजाअदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगायाहैदराबाद का है मामला

हैदराबाद: खाने की डिलीवरी का काम करने वाले एक व्यक्ति को इस साल जनवरी में अपनी चार साल की भतीजी का यौन शोषण करने का दोषी पाए जाने पर एक स्थानीय अदालत ने 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। 

प्रथम अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश सुनीता कूंचाला ने 28 वर्षीय व्यक्ति को ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दोषी पाया। 

अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी पीड़िता को अपने शयनकक्ष में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घायल अवस्था में पाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिफ्तार किया गया।  

यूपी में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति को आजीवन कारावास

इधर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कैराना की एक पोक्सो अदालत ने पिछले साल अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के दोषी व्यक्ति को बृहस्पतिवार को उम्र कैद की सजा सुनाई।

पो क्सो अदालत की न्यायाधीश मुमताज अली ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए उस पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने 30 अप्रैल, 2020 को शामली जिले के जलालाबाद कस्बे में अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :क्राइमरेपहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे