लाइव न्यूज़ :

CRIME अलर्टः कश्मीर से तस्करी, 100 किलोग्राम चूरापोस्त जब्त, 3.5 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा

By भाषा | Updated: October 9, 2020 19:20 IST

पुलिस ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर इस खेप को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में सिंह ने कबूला कि वह यह चूरापोस्त अवैध रूप से कश्मीर से पंजाब ले जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान एक पुलिस दल ने बनिहाल में एक ट्रक को पकड़ा और उसे उसमें चूरापोस्त मिला।पुलिस ने बनिहाल थाने में एक मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है।मादक पदार्थों के काले बाजार में इस बड़ी खेप की कीमत 3.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

जम्मूः कश्मीर से पंजाब में 100 किलोग्राम चूरापोस्त तस्करी के माध्यम से भेजने की कोशिश शुक्रवार को रामबण जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ विफल कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान एक पुलिस दल ने बनिहाल में एक ट्रक को पकड़ा और उसे उसमें चूरापोस्त मिला। पुलिस ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर इस खेप को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में सिंह ने कबूला कि वह यह चूरापोस्त अवैध रूप से कश्मीर से पंजाब ले जा रहा था। पुलिस ने बनिहाल थाने में एक मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है।

कंटेनर में छिपाकर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा 3.5 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा गया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक शुक्रवार को एक कंटनेर में छिपाकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा 1,700 किलोग्राम से ज्यादा गांजा पकड़ा। मादक पदार्थों के काले बाजार में इस बड़ी खेप की कीमत 3.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

डीआरआई की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की पक्की सूचना पर भोपाल के बाहरी इलाके के एक टोल नाके के पास कंटेनर ट्रक को रोका गया। उत्तर प्रदेश में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें 1,733.43 किलोग्राम गांजा मिला। इस मादक पदार्थ को 788 पैकेटों में रखा गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक शातिर तस्करों ने कंटेनर के भीतर गांजे के ये पैकेट छिपाने के लिए ड्राइवर सीट के पीछे खास जगह बनाई थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जा रहा कंटेनर आंध्रप्रदेश से चला था और इसकी मंजिल उत्तरप्रदेश थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए इसमें खाली ड्रम लाद दिए गए थे। विज्ञप्ति के मुताबिक गांजे की अंतरराज्यीय तस्करी के मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। विस्तृत जांच जारी है।

मप्र से गुजरात ले जाया जा रहा 20.75 लाख रुपये कीमत का डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने 1035 किलोग्राम डोडाचूरा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक से जब्त डोडाचूरा की कीमत 20.75 लाख रुपये आंकी गयी है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि आठ अक्टूबर को रात में थांदला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ट्रक में डोडाचूरा के बड़ी खेप लेकर गुजरात सीमा की ओर पिटोल जा रहा है।

सूचना पर पुलिस दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर नौगांवा रोड पर ट्रक की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी में ट्रक में भरी लगभग 200 खाद की बोरियों में से 51 बोरियों में 1035 किलोग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। इसकी बाजार में कीमत 20.75 लाख रुपये आंकी गयी है।

एसपी ने बताया कि तस्करी के मामले में बाड़मेर राजस्थान के रहने वाले ट्रक चालक गोपाराम जाट (25) को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह मादक पदार्थ नीमच से गुजरात के हिम्मत नगर ले जा रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरइंदौरउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर