गुजरात चुनाव: क्रिकेटर हरभजन सिंह-गायक अनमोल गगन मान करेंगे 'आप' के लिए चुनाव प्रचार, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

By भाषा | Published: November 9, 2022 03:01 PM2022-11-09T15:01:56+5:302022-11-09T15:12:39+5:30

आपको बता दें कि आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं।

Cricketer Harbhajan Singh Singer Anmol Gagan Mann campaign AAP Gujarat Elections 20 star campaigners list released | गुजरात चुनाव: क्रिकेटर हरभजन सिंह-गायक अनमोल गगन मान करेंगे 'आप' के लिए चुनाव प्रचार, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsगुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए है। इस लिस्ट में क्रिकेटर हरभजन सिंह और गायक अनमोल गगन मान भी शामिल है। ऐसे में चुनाव के लिए 'आप' ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम का एलना किया है।

गांधीनगर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गायक अनमोल गगन मान और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 20 लोगों के नाम आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में दिए हैं। आप ने इन 20 लोगों के नाम के सूची पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में निर्वाचन आयोग को सौंपी है। 

मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा के नाम भी है लिस्ट में

मीडिया में मंगलवर की रात जारी की गई इस सूची में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के राज्यसभा सदस्यों संजय सिंह तथा राघव चड्ढा और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा, ईशुदान गढ़वी भी शामिल हैं। 

आप की महिला नेता व पंजाब से विधायक बलजिन्दर कौर, गायक व पंजाब में मंत्री अनमोल गगन मान और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश हिरापारा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 

गुजरात से ये करेंगे पार्टी का प्रचार

आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं। 

इनके अलावा गुजरात में आप के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण राम, कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी, उम्मीदवार जगराम वाला और आप की गुजरात प्रदेश महिला संगठन की प्रमुख गौरी देसाई भी स्टार प्रचारक की सूची में हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए आप ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने हैं। 

Web Title: Cricketer Harbhajan Singh Singer Anmol Gagan Mann campaign AAP Gujarat Elections 20 star campaigners list released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे