लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनावों में 'धांधली' पर कानूनी सहारा तलाश रही है माकपा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:24 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को कहा कि वह रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनावों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर धांधली को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के अलावा कानूनी सहारा लेने पर विचार कर रही है।

माकपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने केएमसी चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा धांधली और हिंसा का आरोप लगाया है, जिसमें लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.63 प्रतिशत ने रविवार शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

माकपा नेता राबिन देब ने कहा, “हम राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम धांधली, हिंसा और कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की हमारी मांग को स्वीकार नहीं करने पर कानूनी सहारा लेने के बारे में भी विचार कर रहे हैं। हमारे एजेंटों को कई बूथों से खदेड़ दिया गया।”

उन्होंने कहा, “राज्य निर्वाचन आयोग ने रात नौ बजे जांच के लिए बुलाया ताकि हमारे एजेंट, व्यस्त मतदान के दिन के बाद थके होने के कारण, उपस्थित न हो सकें।”

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनसे नगर निकाय चुनावों को रद्द करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार द्वारा "इसे एक तमाशा में बदल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब