लाइव न्यूज़ :

माकपा ने पुडुचेरी की एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की, अन्य सीटों पर गठबंधन को समर्थन दिया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:33 IST

Open in App

पुडुचेरी, 19 मार्च मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने छह अप्रैल को होने वाले पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मुथियालपेट सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की साथ ही कहा कि विधानसभा की अन्य सीटों पर वह सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलाइंस (एसडीए) को समर्थन देगी।

पार्टी ने मुथियालपेट सीट से आर. सरावनन को उम्मीदवार बनाया है। सरावनन पेशे से वकील हैं।

माकपा की पुडुचेरी इकाई के सचिव आर. राजनगम ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददताओं से कहा कांग्रेस की अगुवाई वाली एसडीए के घटक दल माकपा ने मुथियालपेट सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा,‘‘ इसलिए हमने मुथियालपेट सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि माकपा अन्य सीटों के लिए मतदाताओं से एसडीए का समर्थन करने की अपील करेगी जहां से कांग्रेस, द्रमुक और गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने आवंटित 15 सीटों में से 14 पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, द्रमुक ने 13 में वहीं भाकपा, वीसीके और एसडीए के अन्य घटक दलों को एक-एक सीट मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'