लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना संकट के बीच निर्मला सीतारमण का ऐलान, आईटीआर दाखिल करने की तारीख बढ़ाई गई

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2020 14:54 IST

Coronavirus: निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ऐलान किया कि वित्तीय साल 2018-19 के आईटीआर दाखिल करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने आधार-पैन लिंक करने की तारीखों को भी आगे बढ़ाने का ऐलान कियाआयकर रिटर्न भरने में देरी पर 12 की जगह अब 9 प्रतिशत चार्ज लगेगा

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों के कारण और मंद हुई अर्थव्यस्था के बीच वित्त मंत्री निर्मलाा सीतारमण ने कहा कि सरकार की नजर परिस्थिति पर बनी हुई है। निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार जल्द ही इकॉनॉमिक पैकेज का ऐलान करने के करीब है।

निर्मला सीतारमण ने साथ ही बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वित्तीय साल 18-19 के आईटीआर दाखिल करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला किया गया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 जून होगी। 

रिटर्न भरने में देरी पर 12 की जगह 9 प्रतिशत चार्ज लगेगा। साथ ही मार्च, अप्रैल, मई का जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख भी 30 जून तक बढाई गई। आधार-पैन लिंक करने की तारीखों को भी बढ़ाया गया है। अब इसे 1 अप्रैल से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि कस्टम क्लियरेंस अब एक जरूरी सर्विस है, इसलिए 30 जून, 2020 तक यह 24 घंटे काम करेगी।

निर्मला सीतारमण ने की ये अहम घोषणाएं भी

- कंपनी में बोर्ड की बैठक आयोजित करने की अनिवार्यता को 60 दिनों की अवधि के लिए बढ़ाया गया। यह अगली दो तिमाहियों के लिए है।

- नई कंपनी बनाने वालों को अपने व्यापार के लिए डिक्लरेशन करने की निर्धारित 6 महीने की अवधि को बढ़ाकर अब 12 महीने किया गया। बढ़ाकर एक साल किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया