लाइव न्यूज़ :

फाइजर-मॉडर्ना की चर्चा के बीच सीरम ने भी रखी मांग 'कानूनी सुरक्षा' देने की मांग! क्या है पूरा मामला, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2021 11:06 IST

भारत में कोरोना वैक्सीन की कमी दूर करने के लिए दूसरी विदेशी वैक्सीन के आयात को लेकर भी चर्चा जारी है। इस बीच कुछ कंपनियों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा (indemnity) देने की मांग रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देफाइजर और मॉडर्ना को भारत में कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा देने की लग रही हैं अटकलेंइन अटकलों के बीच अब कोविशील्ड बनाने वाली SII ने कहा है- सभी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए सूत्रों के अनुसार एसआईआई ने भी कानूनी सुरक्षा की मांग रखी है, इससे पहले भारत बायोटेक भी ऐसी मांग रखती रही है

दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन के तौर पर दी जा रही 'कोविशील्ड' की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टट्यूट ने भी कानूनी संरक्षण की मांग की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक सूत्रों ने कहा, 'केवल सीरम इंस्टट्यूट ही नहीं बल्किसभी वैक्सीन कंपनियों को कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा (indemnity protection against liabilities) मिलनी चाहिए।'

सूत्रों के मुताबिक सीरम ने कहा है कि सभी के लिए नियम एक जैसे होने चाहिए। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि भारत में कोरोना की वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए सरकार फाइजर और मॉडर्ना जैसी कंपनियों से भी बात कर रही है। सूत्रों के अनुसार इन अमेरिकी कंपनियों ने हालांकि सरकार से किसी गंभीर साइड इफेक्ट की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के खिलाफ सुरक्षा की मांग की है।

भारत में किसी वैक्सीन निर्माता कंपनी को नहीं मिली है कानूनी सुरक्षा

हालांकि सरकार ने अभी किसी कंपनी को ऐसी सुरक्षा नहीं दी है। इससे पहले पिछले साल भी फाइजर भारत सरकार के साथ वैक्सीन के देश में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए संपर्क में था। हालांकि तब भी कानूनी संरक्षण को लेकर बात नहीं बन सकी थी। 

इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई थी कि सरकार कानूनी सरंक्षण देने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार अन्य देशों की शर्तों के उदाहरण को देखते हुए सरकार इन कंपनियों को संरक्षण दे सकती है।

क्या होता है कानूनी सुरक्षा (indemnity)?

दरअसल indemnity एक तरह से वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के लिए सुरक्षा है। इसके तहत अगर किसी को वैक्सीन की डोज लेने के बाद कोई गंभीर साइडइफेक्ट होता है तो वह इन कंपनियों के खिलाफ किसी तरह से मुआवजे या अन्य हर्जाने के लिए दावा नहीं कर सकता है।

ऐसे मामलों में सरकार जरूर कंपनियों की जगह उचिता मुआवजा दे सकती है। चूकी देश में इस समय वैक्सीन की बहुत ज्यादा मांग हैं और उसके अनुपात में उत्पादन कम है, तो ऐसे में सरकार विदेशी वैक्सीन को मंगाने पर विचार कर रही है।

अमेरिका जैसे देशों में इन कंपनियों को ये सुरक्षा प्राप्त है। हालांकि भारत में अभी तक किसी वैक्सीन निर्माता कंपनी को ऐसा सरंक्षण नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक भारत बायोटेक कंपनी भी पूर्व में कई बैठकों में संरक्षण की मांग सरकार के सामने उठा चुकी है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग