लाइव न्यूज़ :

Video: कोरोना संक्रमित शिवराज अस्पताल में खुद धो रहे हैं कपड़े और बना रहे हैं चाय, जानें CM की कैसी है हालत

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 28, 2020 13:52 IST

Shivraj Singh Chouhan Covid 19 positive latest update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार (25 जुलाई)  को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। सीएम चौहान 25 जुलाई से ही भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग के दौरान कहा कि वह अस्पताल में अपने कपड़े भी खुद ही धो रहे हैं और चाय भी बना रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान अस्पताल से ही कोरोना पर बैठके कर रहे हैं। वह हर दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जलिए अधिकारियों और मंत्रियों से बात करते हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से ही सीएम शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इसी वर्चुअल बैठक के दौरान कोविड पॉजिटिव शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में वह खुद अपने कपड़े धो रहे हैं और अपनी चाय भी बना रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान कोविड पॉजिटिव हैं। उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लेकिन हालत में पहले से ज्यादा सुधार है। उनको अब तेज बुखार भी नहीं आ रहे हैं। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का एक वीडियो सीएम शिवराज ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग के दौरान कहा कि वह अस्पताल में अपने कपड़े भी खुद ही धो रहे हैं और चाय भी बना रहे हैं। 

मंत्रियों से बैठक में बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देखिए पिछले दिनों से मुझे बुखार भी नहीं आया है और ना ही खांसी आई है। अस्पताल में रहने का अपना एक अनुभव शेयर करता हूं। मैं अपने लिए चाय भी खुद बनाता हूं और कपड़े भी धो रहा हूं। कपडे़ धोने का मुझे एक फायदा भी हुआ है। फिजियोथेरेपी सेशन के बाद भी मैं अपनी मुठ्ठी नहीं बांध पा रहा था, हाथ कांपते थे...क्योंकि हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। लेकिन कपड़े धोने की वजह से यह पूरी तरह ठीक हो रहा है। (हंसते हुए)

शिवराज सिंह चौहान ने की अपील- मुझसे मिलने अस्पताल ना आएं

शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (27 जुलाई) को अपने ट्वीट में कहा, मेरे मंत्रिपरिषद के सभी साथी, विधायक, सांसद, शुभचिंतक और मित्रों, मैं चिरायु अस्पताल में हूं और स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। मैं आप सभी से विनम्र अपील करता हूं कि मुझसे भेंट करने अस्पताल न आएं। COVID19 एक अलग तरह की बीमारी है, मैं नहीं चाहता कि किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई संकट आये।

वहीं अपने एक दूसरे ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा, मेरे शुभचिंतकों, साथियों, मित्रों आपकी शुभकामनाओं के मैसेज और फोन कॉल आ रहे हैं, मैं रिसीव नहीं कर पा रहा हूं, उत्तर नहीं दे पा रहा हूं। इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। आप सबका स्नेह और आशीर्वाद बना रहे।

कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लोगों से अपील की थी, मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूं कि COVID19 के जरा भी लक्षण आये तो लापरवाही न बरतें, तत्काल टेस्ट कराएं और उपचार प्रारम्भ करें।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया