लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना ने वरिष्ठ अधिकारी मसूद अख्तर की जान ली, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 1, 2021 18:42 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमसूद अख्तर को पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी के निजी नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा ने अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, डा. मसूद अख्तर की जान ले ली. राज्य के गृह सचिव मसूद अख्तर पिछले कई रोज से कोरोना से बीमार होने के कारण एक निजी अस्पातल में भर्ती थे. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

मसूद अख्तर को पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद राजधानी के निजी नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. उनके दोस्त आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा ने अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा. डॉ. अख्तर अब नहीं रहे.

अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने भोपाल के नेशनल अस्पताल अंतिम सांस ली. वे मेरे अग्रज, सच्चे मित्र और सहृदय मनुष्य थे. सफल अधिकारी तो थे ही. उनका जाना मुझे बहुत अकेला कर गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश के गृह सचिव डॉ. मसूद अख्तर के निधन का बेहद दु:खद समाचार मिला है.

मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ. मध्य प्रदेश के गृह और जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के कर्मठ और सहृदय आईएएस अधिकारी एवं गृह विभाग में सचिव डा. मसूद अख़्तर  अश्सामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध और आहत हूं. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे