लाइव न्यूज़ :

भारत में नए स्ट्रेन से अब तक 29 संक्रमित, अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट...

By एसके गुप्ता | Updated: January 1, 2021 20:16 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि नए स्ट्रेन से चार नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या देश में 29 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार तक देश में नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या मात्र छह थी।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं।29 में से सबसे ज्यादा 10 मामले बेंगलुरु लैब और 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं। 

नई दिल्लीः भारत में सख्ती के बावजूद नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि नए स्ट्रेन से चार नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या देश में 29 पहुंच गई है। मंगलवार तक देश में नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या मात्र छह थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 29 में से सबसे ज्यादा 10 मामले बेंगलुरु लैब और 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं। जबकि पुणे में 5 संक्रमित मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नए स्ट्रेन वायरस को लेकर सरकार की ओर से राज्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जहां भी म्यूटेंट वायरस के रोगी मिल रहे हैं, उन्हीं वही क्वारंटाइन करने के साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की चेन को भी ट्रैक करके लोगों को आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।

नए स्ट्रेन वायरस के संक्रमण पर नीति आयोग के सदस्य और कोरोना टास्क फोर्स के चेयरमैन डा. वीके पॉल ने कहा है कि अभी नए स्ट्रेन की चेन छोटी है। इसे लेकर शुरू से ही एहतियात बरते जा रहे है। इससे संक्रमित लोगों को सख्त क्वारंटाइन नियमों के तहत कंटेनमेंट जोन बनाकर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

जिससे इसका फैलाव कम हो। ब्रिटेन से चला यह नया स्ट्रेन कोरोना के वायरस की तुलना में 70 फीसदी ज्यादा तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है। एक तरह से नया स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर है। इसलिए लोगों से आग्रह है कि वह नए साल की पार्टियों का जश्न मनान से बचें। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। ज्यादा संख्या में एकत्रित होने से सुपर स्प्रेडर का खतरा बरकरार है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील