लाइव न्यूज़ :

जासूस रोकेंगे नकली कोरोना टीका, जानिए पूरा मामला

By एसके गुप्ता | Updated: January 9, 2021 13:20 IST

कोरोना वैक्सीनः एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव एंड इन्वेस्टिगेटर्स ( एपीडीआई ) ने ग्लोबल एलाइंस अगेंस्ट फेक वैक्सीन (जीएएफवी)  का गठन किया है। जिसमें दुनिया भर के निजी जासूस और जांचकर्ता शामिल होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में आने वाली नकली वैक्सीन की पहचान करना और उसके प्रसार को रोकना है। एपीडीआई के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि असली के साथ बाजार में बड़े स्तर पर नकली वैक्सीन भी आ सकती है।यूरोपियन यूनियन की एजेंसी यूरोपोल ने नकली वैक्सीन को लेकर एक चेतावनी भी जारी कर दी है। 

नई दिल्लीः देश में जून से कोरोना वैक्सीन आमजन को लगनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में यह आशंका है कि असली के साथ नकली वैक्सीन भी बाजार में आ सकती है।

इसी आशंका को देखते हुए पहले चरण में 16 देशों के जासूस और जांचकर्ता एकजुट हो काम करेंगे। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव एंड इन्वेस्टिगेटर्स ( एपीडीआई ) ने ग्लोबल एलाइंस अगेंस्ट फेक वैक्सीन (जीएएफवी)  का गठन किया है। जिसमें दुनिया भर के निजी जासूस और जांचकर्ता शामिल होंगे। 

इस वैश्विक सहयोग मंच का उद्देश्य बाजार में आने वाली नकली वैक्सीन की पहचान करना और उसके प्रसार को रोकना है। एपीडीआई के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि असली के साथ बाजार में बड़े स्तर पर नकली वैक्सीन भी आ सकती है। यूरोपियन यूनियन की एजेंसी यूरोपोल ने नकली वैक्सीन को लेकर एक चेतावनी भी जारी कर दी है। 

इसी तरह से इंटरपोल ने भी पिछले महीने पर्पल नोटिस जारी किया है। उसने यह नोटिस दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग स्थित एक गोदाम में नकली वैक्सीन मिलने की घटना के बाद जारी किया है। इस तरह के मामलों को देखते हुए ही इस वैश्विक मंच का गठन किया गया है। इस मामले में एपीडीआई ने नेतृत्व संभालते हुए दुनिया के विभिन्न देशों को इस वैश्विक मंच में सहयोगी बनने का आह्वान भी किया है।

विक्रम सिंह ने कहा कि एपीडीआई की ओर से प्रधानमंत्री को इस मामले में एक पत्र लिखते हुए कहा गया है कि वह नकली वैक्सीन को पकड़ने में सरकार की मदद करने के लिए तैयार है। कुछ नकली दवा कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकली वैक्सीन बनाने की चेष्टा में लगी हैं।

यह लोग बाजार में उपलब्ध असली दवा से मिलती जुलती नकली दवा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट है। जिसे समय रहते ध्वस्त करने की जरूरत है। उम्मीद है कि दुनिया भर में सरकार इस तरह की चेष्टा से निपटने के लिए अपनी तैयारी कर रही है। लेकिन हम अपनी ओर से भी नकली दवा को रोकने में हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोवाक्सिनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए