Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में 36265 नए मामले, मुंबई में बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20181 केस
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 6, 2022 09:06 PM2022-01-06T21:06:02+5:302022-01-06T21:07:11+5:30
Covid cases in Maharashtra: पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के भी 79 नये मामले सामने आए हैं।
Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज 36,265 नए मामले सामने आए और, 13 मौतें हुईं और 8,907 डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य ने आज 79 Omicron मामलों की रिपोर्ट दी गई है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नये मामले सामने आए थे जबकि आठ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई थी।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 20,181 नए मामले आए, जो महामारी शुरू होने से अबतक एक दिन में आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
नगर निकाय ने बताया कि बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को 5,015 अधिक मामले आए हैं जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ ही मुंबई में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,53,809 हो गई है जिनमें से 16,388 मरीजों की जान जा चुकी है।
#COVID19 | Maharashtra reports 36,265 new cases, 13 deaths and, 8,907 discharges today. State reports 79 #Omicron cases today, taking the tally to 876 including 381 recoveries
— ANI (@ANI) January 6, 2022
Active cases rise to 1,14,847 pic.twitter.com/uuXafGkFJ6
बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,166 नए मामले आए थे जो उस समय तक के सबसे अधिक मामले थे। बुधवार से पहले मुंबई में एक दिन में सबसे अधिक 11,163 मामले अप्रैल 2021 में आए थे।
Mumbai reports 20,181 new cases of COVID19, 4 deaths today; Active caseload stands at 79,260 pic.twitter.com/JyL5edG0Uz
— ANI (@ANI) January 6, 2022