लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मिले 9,419 नए केस, 159 लोगों की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 10:03 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 9,419 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 8,251 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 159 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में बीते 24 घंटे में 8,251कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीककेरल से बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 5,038 नए मामले, 35 मौतें शामिल

Covid Latest Cases in India: देशभर में पिछले 24 घंटों में 9 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 से 159 लोगों की जान गई है। जबकि 8 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में कुल 9,419 कोरोना के नए केस देशभर में पाए गए हैं और 8,251 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं 159 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। 

130.39  करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा अनुसार, देश में अब तक कोरोना के 3,46,66,241 केस सामने आए आए हैं और इस समय कोरोना के कुल 94,742 मामले सक्रिय हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,40,97,388 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 4,74,111 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महत्वपूर्ण बात ये है कि अब तक 130.39 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना से रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है। वहीं एक्टिव केस, कुल मामले के मुकाबले 1 फीसदी से भी कम हैं। यह आकड़ा मार्च 2020 के मुकाबले 0.27% प्रतिशत कम है। वहीं रोजाना के पॉजिटिव रेट 0.73 प्रतिशत है, जोकि पिछले 66 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.74 प्रतिशत है, जो पिछले 25 दिनों की अपेक्षा 2 फीसदी से कम है। अब तक 65.19 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

केरल से बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 5,038 नए मामले  

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9,419 नए मामले आए और 159 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 5,038 मामले और 35 मौतें शामिल हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह