लाइव न्यूज़ :

Covid cases in Delhi: आठ मई के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले, दिल्ली में नए केस 15097, संक्रमण दर 15.34%

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 19:04 IST

Covid cases in Delhi मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सरकार ने एक लाख मरीजों को संभालने, प्रतिदिन तीन लाख जांच करने और पर्याप्त कर्मियों, दवाओं और चिकित्सा ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन विभाग ने भी पर्यटन स्थलों पर यात्रियों की संख्या में कमी की सूचना दी है।महापौर श्यामसुंदर अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं।पूर्वी दिल्ली नगर निगम के विशेष सत्र में भी नहीं गया।

Covid cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,097 नए मामले आए हैं। पिछले साल आठ मई के बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले है। छह मरीजों की मौत हुई और संक्रमण दर बढ़कर 15.34 प्रतिशत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के छह मरीजों की मौत हुई, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 25,127 तक पहुंच गई।

आंकड़ों के मुताबिक, शहर में बृहस्पतिवार को सामने आए नए मामलों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक रही। बुधवार और मंगलवार को क्रमश: 10,665 और 5,481 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर क्रमशः 11.88 प्रतिशत व 8.37 प्रतिशत रही थी।

दिल्ली में पिछले साल आठ मई को संक्रमण के 17,364 मामले सामने आए थे जबकि 332 मरीजों की मौत हुई थी। वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 98,434 नमूनों की जांच की गई।

कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर दिल्ली के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों जैसे राष्ट्रीय संग्रहालय और चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। कोविड-19 और ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ने के बाद से दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने भी पर्यटन स्थलों पर यात्रियों की संख्या में कमी की सूचना दी है।

दिल्ली में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर ने राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है, क्योंकि शहर में ट्रैवल एजेंसियों और होटलों के मालिकों ने अपने कारोबार में 60-70 प्रतिशत की गिरावट आने की बात कही है।

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर